फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पीजीआई में हुआ घायल इंस्पेक्टर का ऑपरेशन, खतरे से बाहर

Mon, 30 Mar 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अखंडनगर थाने में अपराध निरीक्षक अरुण द्विवेदी को रविवार शाम उनके आवास में गोली लग गई। सोमवार को उनका पीजीआई में ऑपरेशन किया गया। अभी वह बेहोशी की हालत में हैं। जांच में पता चला है कि मेज पर रखी तौलिया हटाते समय रिवाॅल्वर गिर गया, इसी बीच दुर्घटनावश गोली चल गई। घटनास्थल पर मिले उनके लाइसेंसी रिवाॅल्वर को फाॅरेंसिक टीम ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने घटनाक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गोली चलने के बाद अरुण घायल अवस्था में ही अपने कमरे से बाहर निकले। उन्होंने चौकीदार को बताया कि तौलिया हटाते समय उनकी रिवाॅल्वर मेज पर से नीचे गिर गई थी। इसी बीच अचानक रिवाॅल्वर से गोली चल गई। वह गोली उनके कंधे में लगी। घटना के बाद उन्हें निजी वाहन से पीजीआई लखनऊ पहुंचाया गया। वहां पर रविवार को उनका ऑपरेशन नहीं हो सका। सोमवार को उनका ऑपरेशन किया गया। वहां उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। एसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर के लाइसेंसी रिवाॅल्वर की फॉरेंसिक टीम ने जांच की है। रिवाॅल्वर के चैंबर में पांच कारतूस व एक खोखा मिला है। रिवाॅल्वर को कब्जे में लेकर बैलेस्टिक जांच के लिए लैब भेजा गया है। स्थिति सामान्य होने पर इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी का बयान भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें