फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी से घिरे गांवों में फैला संक्रमण

Fri, 19 Aug 2016 10:29 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
स्वास्‍थ्य विभाग बेखबर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश से मालती नदी व पैंगा ड्रेन के उफनाने के बाद पानी से घिरे महमदपुर गांव समेत अन्य पुरवों में जल स्तर घट गया है। जलस्तर से ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिल गई है लेकिन अब संक्रामक बीमारियों ने पांव पसार लिए हैं। हालत यह है कि गांव के अधिकतर लोग वायरल फीवर व डायरिया की चपेट में हैं। रास्ते में पानी भरा होने की वजह से ग्रामीण इलाज के लिए बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य महकमा इस परेशानी को लेकर बेफिक्र बना है। 
विज्ञापन



बीते दिनों हुई तेज बारिश से मालती नदी व पैंगा ड्रेन उफान पर आ गई थी। नदी का जलस्तर बढ़ने से अमेठी के महमदपुर गांव समेत सात पुरवे बाढ़ की चपेट में आ गए थे। गांव पानी से घिर गया था। कई घरों में पानी घुस गया था। तीन दिनों से तेज बारिश नहीं होने से नदी के जलस्तर में आई गिरावट से गांव का पानी घट गया है। शुक्रवार को गांव में पानी बहुत कम हो गया। पानी कम होने के बाद कीचड़ की समस्या खड़ी हो गई है।

कीचड़ की वजह से ग्रामीणों का गांव के बाहर आना-जाना मुुश्किल हो गया है। पानी घटने के बाद गांव में संक्रामक बीमारियों ने दस्तक दे दी है। महमदपुर के चौबेपुर व हुलासी का पुरवा आदि जगहों पर ग्रामीण वायरल व डायरिया की चपेट में आ गए हैं। रास्तों में पानी व कीचड़ होने से अधिकतर लोग इलाज के लिए बाहर नहीं जा पा रहे हैं। एसडीएम अशोक कनौजिया के निर्देश बावजूद शुक्रवार देर शाम तक स्वास्थ्य महकमे की टीम गांव नहीं पहुंची थी। ग्राम प्रधान मंदाकिनी सिंह ने बताया स्वास्थ्य टीम के नहीं पहुंचने से ग्रामीण परेशान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें