फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जनगणना का व्यक्तिगत ब्योरा आरटीआई से भी नहीं मिलेगा

Thu, 12 Nov 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जनगणना में परिवार और सदस्यों से जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी। कोई व्यक्ति सूचना का अधिकार (आरटीआई) लगाकर भी किसी दूसरे का व्यक्तिगत ब्योरा हासिल नहीं कर सकेगा। जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 15 के तहत ऐसी सूचनाओं को सार्वजनिक करने पर रोक है।
विज्ञापन

इस बार जनगणना में 40 सवाल पूछे जाएंगे, जबकि वर्ष 2011 में 29 सवाल थे। जाति का विवरण भी दर्ज किया जाएगा। खास बात यह है कि जानकारी देने के लिए किसी तरह के दस्तावेज न तो दिखाने होंगे और न ही पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
जिले में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए 5577 गणना ब्लॉक बनाए गए हैं। 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना होगी। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी तक 4841 प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों का विवरण दर्ज करेंगे। निगरानी के लिए 753 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। चार जनवरी को शाम चार बजे से बेघर लोगों की गणना की जाएगी।
विज्ञापन

देश की पहली डिजिटल जनगणना में लोग ऑनलाइन भी अपना विवरण भर सकेंगे। सभी सवालों के जवाब देकर फॉर्म सबमिट करने पर एक एसई आईडी मिलेगी। इसे सुरक्षित रखना होगा और गणना के दौरान प्रगणक को उपलब्ध कराना होगा। प्रगणक इस आईडी के जरिये भरी गई जानकारी खोलकर उसका सत्यापन करेंगे।

ऐसे करें स्वगणना
वेबसाइट se.census.gov.in खोलें। उत्तर प्रदेश चुनकर मोबाइल नंबर और ओटीपी से लॉगिन करें। मांगी गई जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करें। प्राप्त एसई आईडी प्रगणक को उपलब्ध कराएं।

व्यक्तिगत जानकारी रहेगी गोपनीय
एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह ने बताया कि जनगणना में दर्ज व्यक्तिगत सूचनाएं सुरक्षित सरकारी आंकड़ा केंद्रों में रखी जाएंगी। धारा 15 के तहत इन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता और न ही आरटीआई के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।
घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन
जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जनगणना कर्मियों को दो चरणों का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। तीसरे चरण का प्रशिक्षण चल रहा है। लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रगणक घर-घर जाकर दर्ज सूचनाओं का सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें