फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर

Wed, 24 Sep 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर से सटे कृषि भवन अहिमाने के सभागार में मंगलवार को किसानों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि खेतों में कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। किसानों को रोग नियंत्रण के उपाय भी बताए गए।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बरासिन के वैज्ञानिक डाॅ. हिमांशु शेखर सिंह ने एकीकृत कीट प्रबंधन (आईपीएम) विधा के बारे में किसानों को जानकारी दी। कहा कि जहरीले कीटनाशकों के अलावा भी कीट रोग प्रबंधन के उपाय उपलब्ध हैं। कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र के डाॅ. एके सिंह ने बीज चयन और संतुलित उर्वरक के बारे में जानकारी दी। डाॅ. गौरव पांडेय पशुओं में होने वाली बीमारी और उसके बचाव पर चर्चा की।
इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी दीपचंद चौरसिया के अलावा प्रगतिशील किसान रवि, हिमांशु, राम कीरत मिश्र, राम नरायण उपाध्याय समेत 90 किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें