फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फहराएंगे तिरंगा, मनाएंगे आजादी का जश्न

Fri, 14 Aug 2015 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्वाधीनता दिवस के जश्न की तैयारियों में जिला डूब गया है। शुक्रवार को शिक्षण संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों ने अंतिम रिहर्सल किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। पालिका प्रशासन की ओर से शहर में साफ-सफाई कराई गई। शाम ढलते ही सरकारी व प्राइवेट दफ्तर रंग-बिरंगे झालरों से रोशन हो उठे।
विज्ञापन



शनिवार को जिले में स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। डीएम अदिति सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं के बालक-बालिकाओं की ओर से  प्रभात फेरी निकलेगी। साढ़े सात बजे महान विभूतियों की मूर्तियों पर माल्यार्पण होगा। साढ़े सात से पौने आठ बजे तक विकास खंडों में स्थापित शिला पटों की सफाई व माल्यार्पण, आठ बजे समस्त सरकारी/अर्द्घ सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान होगा। साढ़े आठ बजे से शहर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता होगी। पौने नौ बजे से कलेक्ट्रेट तथा अन्य संस्थाओं में पौधरोपण किया जाएगा। 10 बजे अपराध निरोधक समिति की ओर से जिला कारागार में फल वितरण किया जाएगा।

 साढ़े 10 बजे मजरूह सुल्तानपुरी उद्यान की साज-सज्जा, सफाई एवं पौधरोपण, 11 बजे जिला अस्पताल में डीएम की ओर से मरीजों को फल वितरण किया जाएगा। 12 बजे वीर नारियों का सम्मान, शाम चार से छह बजे तक पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आयोजित होगा। शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। विद्यालयों में भी दिन भर स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें