फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जयसिंहपुर तहसील में 27 से अनिश्चितकालीन धरना

Mon, 26 Oct 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील में भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) 27 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगा। रविवार को शहर से सटे रतनपुर स्थित कैंप कार्यालय में हुई कार्यकर्ता बैठक में आंदोलन का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष राजनारायण तिवारी ने आरोप लगाया कि तहसील में किसानों के बजाय सत्ता से जुड़े लोगों के काम किए जा रहे हैं। किसानों की समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसील अध्यक्ष बाबा संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि कूरेभार ड्रेन की सफाई की मांग लंबे समय से लंबित है। आंदोलन की सूचना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रमुख सचिव, डीएम सहित अन्य अधिकारियों को फैक्स से भेजी गई है। इस मौके पर रामअचल वर्मा, रामकुमार पांडेय, शीतल श्रीवास्तव, रामनारायण वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें