फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाजिर नहीं हुए पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह, कोर्ट की चेतावनी

Fri, 13 Mar 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह सहित अन्य के खिलाफ चल रहे हत्या के मुकदमे में आरोपियों का बयान दर्ज करने के लिए बृहस्पतिवार तय किया गया था। जज राकेश यादव की अदालत ने सभी आरोपियों को बयान दर्ज कराने के लिए व्यक्तिगत रूप से तलब किया था। फिलहाल, मामले में आरोपी व्यक्तिगत रूप से हाजिर नहीं हुए और उनकी तरफ से मौका देने की मांग की गई।
विज्ञापन

इस मामले में आरोपियों के हाजिर नहीं होने से केस की कार्यवाही बाधित रही। अदालत ने इस मामले में पूर्व मंत्री सहित अन्य आरोपियों को हाजिर होने के लिए अंतिम अवसर के साथ चेतावनी देते हुए 28 मार्च को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है।

अमेठी जिले के जगदीशपुर के पूरे मतऊ गौरा निवासी शिवकुमार यादव ने सात अप्रैल 2001 की घटना बताते हुए अपने भाई राजकुमार यादव की साजिशन हत्या के आरोप में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें