लंभुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को डिजिटल एक्सरे मशीन का शुभारंभ हुआ। अब मरीजों को डिजिटल एक्सरे के लिए तहसील मुख्यालय पर ही सुविधा मिलेगी।
सीएचसी अधीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में इंजीनियर विवेक कुमार ने तीन दिन में मशीन की स्थापना और परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान मानवाधिकार संगठन के सदस्य अशोक कुमार का पहला एक्सरे किया गया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक्सरे टेक्नीशियन ने मशीन का संचालन शुरू किया। आधुनिक जांच सुविधा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम है। मशीन स्थापित होने से क्षेत्र के मरीजों, खासकर दूर-दराज के गांवों से आने वालों को एक्सरे की सुविधा मिलेगी। संवाद