फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी फर्म के हाथों में होगी शहर में कचरा इकट्ठा करने की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर पालिका की ओर से शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का खाका तैयार कर लिया गया है। नगर पालिका क्षेत्र के 20,448 घरों का सर्वे अब तक किया जा चुका है।
विज्ञापन

इन घरों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की जिम्मेदारी निजी फर्म के हाथों में देने की कार्य योजना नगर पालिका की ओर से तैयार की गई है। इसके अंतर्गत मानव संसाधन की आपूर्ति फर्म की ओर से की जाएगी, जबकि सफाई संसाधन नगर पालिका के रहेंगे। जल्द ही फर्म से अनुबंध होने की उम्मीद जताई जा रही है।
शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए स्वच्छता मिशन के अंतर्गत नगर पालिका की ओर से शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का नया प्लान तैयार किया गया है।
इसके अंतर्गत शहर से सटे ट्रांसपोर्ट नगर में कचरा निस्तारण प्लांट बनेगा। इस प्लांट में कचरे का निस्तारण करने की व्यवस्था की जाएगी। शहर से प्रतिदिन निकलने वाले कचरे को प्लांट तक ले जाने की जिम्मेदारी निजी फर्म को देने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

इसके अंतर्गत नगर पालिका की ओर से शहर के 20,448 घरों का सर्वे भी कराया जा चुका है। यहां से प्रतिदिन निकलने वाले कचरे का आंकलन भी किया गया है।
प्रतिदिन निकलने वाले कचरे को निजी फर्म की ओर से तय अनुबंध के तहत डोर टू डोर कलेक्ट किया जाएगा। मानव संसाधन की व्यवस्था फर्म की रहेगी, जबकि कचरा एकत्र करने के लिए स्वच्छता संसाधन की आपूर्ति नगर पालिका की ओर से की जाएगी।
स्वच्छता मिशन की डीपीएफ साधना सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में बनने वाले कचरा निस्तारण प्लांट का टेंडर करवा दिया गया है। अब डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था पर काम किया जा रहा है। इसका प्लान भी तैयार कर लिया गया है। निजी फर्म के हाथों में इसकी कमान रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें