फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप-ट्रक की भिड़ंत में अधेड़ की मौत, पांच लोग घायल

Fri, 15 Jan 2016 10:29 PM IST
अमेठी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर थाना अंतर्गत लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित वारिसगंज कस्बे में शुक्रवार सुबह जीप और ट्रक की भिड़ंत में अधेड़ की मौत हो गई जबकि चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह लंभुआ थाना क्षेत्र के भरखरे निवासी भगतपाल (45) अपने पौत्र का उपचार कराने घर वालों के साथ बोलरो जीप से लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में वारिसगंज पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ट्रक से जीप की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में जीप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में भगतपाल की मौके पर मौत हो गई जबकि जीप चालक लल्लू यादव, मुकेश, राजू पुत्रगण भगतपाल, गांव के ही अवधेश व राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। दुर्घटना में भगतपाल की पुत्रवधू व पौत्र दोनों बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें