फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एक झटके में थम गईं मां की सांसें, बेबस देखता रहा बेटा

Fri, 28 Aug 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टेरी गांव के पास घटनास्थल पर खड़ी एंबुलेंस व मौजूद यात्री। स्रोत-यूपीड
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मां से बातें चल रही थीं...अचानक एक झटका लगा। कुछ पल समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ। जब संभला तो मां खून से लथपथ हालत में बस में फंसी थीं। उन्हें आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मैं घायल अवस्था में बेबस मां किरन को तड़पते देख रहा था और कुछ नहीं कर पाया। ये सिसकियां भरते मधेपुरा (बिहार) के कुमारखंड के राहता लक्ष्मीपुर निवासी भीम कुमार की आंखों के सामने वही खौफनाक मंजर फिर ताजा हो गया।
विज्ञापन

भीम ने बताया कि वह मां के साथ बस के पीछे से दूसरी सीट पर बैठा था। दोनों अगल-बगल थे। टेरी के पास बस खड़ी थी और वह मां से बातें कर रहा था। तभी पीछे से ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। उसने खुद को संभाला तो मां खून से लथपथ बस में फंसी थीं। मां को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। बल्दीराय एसओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें