फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गोवंश की नुमाइश में दिखीं उन्नत नस्लें, गन्ना प्रदर्शन में श्याम बिहारी अव्वल

Wed, 18 Nov 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 मोतिगरपुर के पहाड़पुर सराय भीखम गांव में आयोजित गोपाष्टमी मेले में मौजूद लोग। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
मोतिगरपुर। पहाड़पुर सराय भीख गांव में मंगलवार को पूर्व विधायक अंबिका प्रसाद सिंह की स्मृति में 70वां गोपाष्टमी मेला आयोजित किया गया। मेले में पशुपालकों ने उन्नत नस्ल की गायों, बछियों और बैलों की जोड़ियों का प्रदर्शन किया। किसानों ने गन्ने की उन्नत प्रजातियों के नमूने भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

पंडित घनश्याम मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गो पूजन कराया। इसके बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी, ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह और शशिविंद कुमार सिंह ने पूर्व विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कमलेश यादव की टीम और गन्ना विभाग ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। देसी बछिया में सुरेश गुप्ता, संकर जर्सी बछिया में पवन मिश्र, देसी गाय में स्वाती गुप्ता, बैल जोड़ी में रामकिशुन और संकर बछिया में ओमप्रकाश यादव प्रथम रहे। गन्ना प्रदर्शन में श्याम बिहारी मिश्र ने पहला स्थान हासिल किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सीवीओ सुनील कुमार ने पशु सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
प्रकृतिक खेती पर जोर
धनपतगंज। अमऊ जासरपुर सिहोरिया में गोपाष्टमी पर गो पूजन के साथ प्राकृतिक खेती जागरूकता कार्यशाला हुई। सेवानिवृत्त प्रोफेसर अमर बहादुर दुबे ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष विनय त्रिपाठी ने किसानों को इसके प्रति जागरूक करने की बात कही। समारोह में सेवकों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें