फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा से पहले केंद्रों पर दुरुस्त करें बुनियादी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 24 अप्रैल से निर्धारित है। परीक्षा की तैयारी के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। शनिवार को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) व जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्राध्यक्षों के साथ ऑनलाइन मीटिंग की। मीटिंग में बोर्ड परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

ऑनलाइन मीटिंग में संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज द्विवेदी ने कहा कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहने चाहिए। डीवीआर की रिकॉर्डिंग भी एक माह तक सुरक्षित रखने का निर्देश बोर्ड की ओर से जारी किया गया है।
किसी भी तिथि की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग निरीक्षणकर्ता अधिकारी की ओर से चेक की जा सकती है। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त कर ली जाएं, जहां कक्षों में प्रकाश व्यवस्था कमजोर है, वहां नए ट्यूबलाइट या सीएफएल लगाए जाएं।
विज्ञापन

बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग प्रसाधन की व्यवस्था तथा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होना चाहिए। प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के रजिस्ट्रेशन का भी निर्देश दिया गया। इसके साथ ही मिशन गौरव के लिए 10 से 20 पूर्व छात्रों की सूची विवरण सहित तैयार करने का निर्देश दिया गया।
शारीरिक शिक्षा व प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यालयों में नियमित आयोजित कराने को कहा गया। संचारी रोग की रोकथाम के लिए नियमित जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन करने का निर्देश दिया गया।
ऑनलाइन मीटिंग में जीआईसी पिपरी के प्रधानाचार्य जयप्रकाश यादव, नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. केडी सिंह, श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शिवहर्ष सिंह, देवेंद्र त्रिपाठी, वंदना यादव, बिंदू श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, सोमेश श्रीवास्तव समेत कई प्रधानाचार्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें