फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिक्सो पैथी के विरोध में आईएमए की टोकन स्ट्राइक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के देशव्यापी टोकन स्ट्राइक के आवाहन पर जिले में मंगलवार को दोपहर में जिला चिकित्सालय पहुंचकर सदस्यों ने इमरजेंसी कक्ष के सामने प्रदर्शन कर दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की।
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डॉ. विवेक गुप्ता ने बताया कि भारत सरकार के मिक्सो पैथी के विरोध में आठ दिसंबर को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आवाहन पर 12 बजे से दो बजे तक टोकन स्ट्राइक किया गया। प्रदर्शन में सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया।
उन्होंने 11 दिसंबर को आयोजित हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार एलोपैथी में मिलावट करके आम जनता को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है। हर पैथी का अलग-अलग इलाज की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिसने जिस विधा में शिक्षा ग्रहण की है उसे उसी विधा में इलाज करने का अधिकार होना चाहिए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन केंद्र सरकार की मिलावटी व्यवस्था का विरोध कर रहा है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सदस्यों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सांकेतिक रूप से प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें