फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंध के बावजूद लग रही मछली मंडी

Sun, 09 Aug 2015 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला पंचायत की तरफ से प्रतिबंध लगाने के बावजूद शहर के गोलाघाट पुल पर मछली मंडी लगाई जा रही है। इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग की पटरी पर अतिक्रमण से दिन भर सड़क पर जाम लगा रहता है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से प्रतिबंधित क्षेत्र से मंडी हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन


जिला पंचायत की तरफ से बीते दिनों शहर के गोलाघाट पुल पर मछली बाजार लगाए जाने पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद भी प्रतिबंधित क्षेत्र से दुकानें नहीं हटने पर जिला पंचायत की तरफ से चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया। बोर्ड पर स्पष्ट रूप से गोलाघाट पुल पर मछली बिक्री करने पर विधिक कार्रवाई करने की चेतावनी लिखी गई। बावजूद इसके प्रतिबंधित स्थल पर मछली बाजार लग रही है।

स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी से मछली मंडी को अन्यत्र स्थानांतरित कराने की मांग की है। एसडीएम सदर रतीभान वर्मा ने कहा कि उन्हें प्रतिबंधित क्षेत्र में मंडी लगने की जानकारी नहीं है। जांच कर दुकानें हटाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें