फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी पकड़ी, संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
कोतवाली देहात में बोरियों व बैग में रखी विस्फोटक सामग्री। - फोटो : कोतवाली देहात में बोरियों व बैग में रखी विस्फोटक सामग्री।
विज्ञापन
भदैंया। कोतवाली देहात के रामनगर बनकट गांव निवासी मो. अनवर के घर में रविवार रात पुलिस ने छापा मारा। वहां, पुलिस को अवैध पटाखा फैक्टरी संचालित मिली। मौके से पांच बोरी व एक बैग में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। इसमें निर्मित व अर्धनिर्मित पटाखों के अलावा बारूद भी था। पटाखों की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्र ने बताया कि रविवार देर रात जानकारी मिली कि रामनगर बकनट गांव के एक घर में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री व पटाखे रखे हैं। वहां पर पटाखा बनाया भी जाता है। इस पर पुलिस ने रामनगर बनकट निवासी मोहम्मद अनवर के घर छापा मारा। वहां कुछ अन्य लोग भी वहां मौजूद थे, जो पुलिस को देखकर भाग निकले। घर के भीतर एक कमरे से पुलिस को पांच बोरी निर्मित, एक बैग में अर्धनिर्मित पटाखे व भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली। अनवर के पास पास पटाखों के भंडारण व बिक्री का लाइसेंस नहीं था। ऐसे में उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें