फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शिकायत पर सील की गई अवैध क्लीनिक

Fri, 07 Nov 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पाली गांव में क्लीनिक की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धनपतगंज क्षेत्र के पाली गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को एक अवैध तरीके से संचालित क्लीनिक को सील कर दिया। बीते दिनों जनसुनवाई पोर्टल पर इसकी शिकायत की गई थी। इसके बाद सक्रिय हुई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की। जांच के दौरान पश्चिम बंगाल का एक युवक अवैध क्लीनिक पर मरीज का उपचार करते पाया गया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मोहनलाल यादव ने जन सुनवाई पोर्टल पर गांव में अवैध क्लीनिक संचालित होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शुक्रवार को सीएचसी धनपतगंंज के अधीक्षक डॉ. अरुणेश सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल देवेंद्र पांडेय, विनोद कुमार, शैलेंद्र कुमार पांडेय व थाने के उपनिरीक्षक राकेश मौर्य ने क्लीनिक पर छापा मारा। जांच के दौरान संचालक आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें