फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर से लोकतंत्र सशक्त व चुनाव प्रक्रिया होगी पारदर्शी : सुशील

Fri, 07 Nov 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के करौंदिया मोहल्ले के बरात घर में शुक्रवार को आयोजित मतदाता पुनरीक्षण कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को अच्छा बताया। कहा कि जिससे लोकतंत्र सशक्त और चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी। कार्यकर्ताओं को ध्यान रखना होगा कि कोई पात्र मतदाता सूची में जुड़ने से न छूटने पाए।
विज्ञापन

उन्होंने चुनाव आयोग की ओर से कराए जा रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान में बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) का रोल अहम बताया। बीएलए व बूथ के वरिष्ठ नेताओं को बोगस वोटर पर पैनी नजर रखने का सुझाव दिया। नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने विशेष पुनरीक्षण अभियान की बारीकियों को बताया। पूर्व जिला महामंत्री श्याम बहादुर पांडेय ने 10 नवंबर को सुल्तानपुर विधानसभा में आयोजित होने वाली सरदार पटेल की जयंती के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर रीना जायसवाल, नगर महामंत्री सौरभ पांडेय, विजय त्रिपाठी, आलोक आर्या, मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें