सुल्तानपुर। बहराइच में हुई हिंसा के बाद ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार की रात आईजी अयोध्या प्रवीण कुमार सुल्तानपुर पहुंचे। उन्होंने बस स्टेशन से लेकर प्रमुख स्थलों पर आवागमन की व्यवस्था के बारे में एसपी से जानकारी ली।
इसके अलावा शहर के प्रमुख भीड़भाड़ वाले स्थलों पर पुलिस कर्मियों की निगरानी व अन्य बिंदुओं पर भी आईजी ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। आईजी ने कहा कि मेले के साथ ही विसर्जन यात्रा तक कहीं भी सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। (संवाद)