फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज पहुंचे 3,598 मरीज, 60 फीसदी जुकाम और बुखार से पीड़ित

Tue, 15 Oct 2024 04:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के ओपीडी कक्ष में लगी भीड़।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को जब मेडिकल कॉलेज की ओपीडी खुली तो स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गईं। ओपीडी और पैथोलॉजी में मरीजों की भीड़ को काबू करने के लिए लगे सुरक्षा गार्ड बेबस दिखे। मरीजों व तीमारदारों की भीड़ की वजह से डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियाें को काफी परेशानियों से जूझना पड़ा। मरीज अपनी बारी का आने के लिए घंटों इंतजार करते रहे। 3,598 रोगियों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से लगभग 60 फीसदी सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मिले।
विज्ञापन

सोमवार को पुरुष अस्पताल की ओपीडी में 1,808 नए व 750 पुराने मरीजों का इलाज किया गया। महिला अस्पताल में 535 नए व 275 पुराने मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। इमरजेंसी में करीब 430 मरीजों को इलाज हुुआ। इसके अलावा पैथोलॉजी में 498 लोगों के रक्त के नमूने लिए गए। 2,750 से ज्यादा लोगों ने दवा काउंटर से दवा ली। 70 लोगों की अल्ट्रासाउंड जांच हुई।
वहीं, एक्सरे जांच बंद रहने से मरीजों को काफी परेशानी हुई। फिजीशियन डॉ. एसी गुप्ता ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते सर्दी, जुकाम और बुखार के रोगी बढ़े हैं। लगातार कई दिनों से बुखार आ रहा हो तो जांच जरूर करा लें। डेंगू के लक्षण दिखें तो चिकित्सीय परामर्श जरूर लें।
विज्ञापन




बरामदे में लगी मरीजों व तीमारदारों की भीड़
ओपीडी कक्ष के बाहर बरामदे में मरीजों व तीमारदारों की भीड़ इस कदर जुटी कि खड़े होने के लिए भी लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। फर्श पर बैठकर लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। बंधुआकला से आई श्यामलली ने बताया कि वह सुबह 11:00 बजे से अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं। दोपहर के एक बज चुके हैं, अभी नंबर नहीं आया। परऊपुर से आए 75 वर्षीय राम सुमिरन विश्वकर्मा ने बताया कि वह गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं, फिर भी तीन घंटे से डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं।










पूर्व सैनिकों की तैनाती के बाद जाम से मिली राहत

मेडिकल कॉलेज में पूर्व सैनिकों की तैनाती के बाद जाम से राहत मिली। जाम को हटाने के लिए तीन गार्ड लगाए गए हैं। बेतरतीब वाहनों से
पूर्व सैनिकों ने संभाली व्यवस्था


लगातार बदलते मौसम से वायरल बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है। अस्पताल में आने वाले हर मरीज का बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया गया है। पूर्व सैनिकों की तैनाती से मरीजों व तीमारदारों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

डॉ. सुधीर कुमार गोयल, सीएमएस स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें