सुल्तानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम कुमार हर्ष व एसपी कुंवर अनुपम सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। डीएम ने कहा कि सभी विभागों की एनओसी के बाद ही जुलूस की अनुमति दी जाएगी।
बिना अनुमति जुलूस निकला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अपने यहां के अराजक तत्वों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। साफ-सफाई, बिजली, पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिए कहा।