धनपतगंज। विकास खंड में तैनात एक अकाउंटेंट का योजना का लाभ देने के नाम पर एक व्यक्ति से घूस लेते वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो संज्ञान में आने के बाद आरोपित से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विकास खंड बल्दीराय में तैनात अकाउंटेंट राजकुमार यादव को धनपतगंज विकास खंड से संबद्ध किया गया है। अकाउंटेंट राजकुमार यादव का सोशल मीडिया पर योजना का लाभ देने के लिए एक व्यक्ति से कार्यालय में बैठकर घूस लेते वीडियो वायरल हुुआ है।
वीडियो में अकाउंटेंट पांच सौ का नोट लेते दिख रहे हैं। पीड़ित ने वीडियो बनाने के बाद उसे सीडीओ को भेजते हुए शिकायत दर्ज कराई है। सीडीओ के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी डॉ. डीआर विश्वकर्मा ने आरोपी अकाउंटेंट से स्पष्टीकरण मांगा है। बीडीओ संदीप सिंह ने बताया कि आरोपित से स्पष्टीकरण मांगा गया है। (संवाद)