फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सजना है मुझे सजना के लिए....बाजार में उमड़ी भीड़

Thu, 29 Oct 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 चौक में करवा की खरीदारी करती महिलाएं। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सजना है मुझे सजना के लिए… करवा चौथ से पहले बुधवार को बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए बृहस्पतिवार को रखे जाने वाले व्रत को लेकर चौक, शाहगंज, बाटा गली, गभड़िया और करौंदिया समेत प्रमुख बाजारों में रौनक छाई रही। चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, साड़ी और मेहंदी की दुकानों पर देर शाम तक खरीदारी होती रही।
विज्ञापन

महिलाओं ने सोलह शृंगार का सामान खरीदा और हाथों में मेहंदी रचाई। मेहंदी लगाने वालों के यहां देर रात तक कतारें लगी रहीं। साड़ी और लहंगे की दुकानों पर लाल रंग के परिधानों की मांग अधिक रही। करवा, छलनी और सजावटी थालियों की भी खूब बिक्री हुई। मिट्टी के करवे के साथ डिजाइनर स्टील और पीतल के करवे महिलाओं की पसंद बने। चूड़ियों और मंगलसूत्र की खरीदारी के लिए ज्वेलरी शॉप पर भी भीड़ रही। ब्यूटी पार्लरों में पहले से बुकिंग कराने वाली महिलाओं की आवाजाही बनी रही।
दुकानदार राजू के मुताबिक, इस बार बिक्री में करीब 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। शहर की गुड़िया सोनी ने बताया कि वह पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। पंडित शुभम शुक्ला के अनुसार, चंद्रोदय रात 8:06 बजे के बाद होने की संभावना है। चंद्रमा के दर्शन और पति का चेहरा छलनी से देखने के बाद महिलाएं व्रत तोडेंगी।

 चौक में करवा की खरीदारी करती महिलाएं। स्रोत- सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें