करौंदीकला। कटघर पूरे चौहान गांव के पास शनिवार सुबह पति ने अपनी पत्नी व उसके भाई को बैट से पीट-पीट कर घायल कर दिया। विरोध करने पर आरोपी पति ने पत्नी के भाई की स्कूटी को भी तोड़ दी। करौंदीकला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जौनपुर के बदलापुर, औंका निवासी जितेंद्र यादव के मुताबिक उनकी बहन अमृता यादव का विवाह अमरबहादुर यादव निवासी पूरा आसपुर देवसरा, जिला प्रतापगढ़ से हुई है। जितेंद्र के परिवार के करीबी डॉ. आरपी पाल निवासी कटघरपूरे चौहान, करौंदीकला का शुक्रवार को निधन हो गया। वह शनिवार सुबह 10.30 बजे स्कूटी से बहन अमृता को लेकर कटघर पूरे चौहान गांव में जाने के लिए निकले।
आरोप है कि गांव के पास उनके जीजा अमर बहादुर यादव ने अपनी कार से ओवरटेक कर रोक लिया। कार से बैट निकालकर आरोपी अमर बहादुर ने जितेंद्र पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। आरोपी ने बहन अमृता पर भी हमला कर दिया। करौंदीकला थाने के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।