फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रोजगार मेले में 4126 युवाओं का चयन

Sun, 09 Nov 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। गोथुआ जागीपुर में आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेले का रविवार को समापन हुआ। मेले में 4356 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें विभिन्न कंपनियों ने कुल 4126 लोगों का चयन किया।
विज्ञापन

आयोजक ने बताया कि चयनित युवाओं में कुछ को मौके पर ऑफर लेटर दिया गया, जबकि अन्य को ईमेल से जानकारी दी जाएगी। समापन अवसर के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व निषाद पार्टी के संयोजक प्रवीण कुमार निषाद ने कहा कि रोजगार मेले से गरीब व निम्न मध्यम वर्गीय परिवार के युवाओं को फायदा हो रहा है।
उन्होंने सेवार्थम फाउंडेशन के प्रयास की सराहना की। रविवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा काशी प्रसाद मिश्र, सत्यनाथ मठ कादीपुर के पीठाधीश्वर कपाली जी महाराज, विधायक अभय सिंह, सुरेश मिश्र, रमेश मिश्र, ब्लॉक प्रमुख विकास सिंह, शिवेंद्र सिंह, भाजपा नेता सहजानंद राय आदि मौजूद रहे। आयोजक डॉ. आशीष तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें