सुल्तानपुर। सब्जी में नमक अधिक हाेने की बात पर हुई कहासुनी में पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। लंभुआ के सूर्यभान पट्टी निवासी एकता के मुताबिक सोमवार रात पति अमरपाल को खाना दिया। आरोप है कि खाना खाने के बाद रात 10 बजे पति ने सब्जी में नमक अधिक होने की बात कहते हुए कहासुनी करने लगे।
तभी अमर पाल ने उन्हें पीट दिया। पति की पिटाई से वह बेहोश हो गईं। होश में आने पर पीड़िता ने अपनी मां सुनीता देवी को घटना की जानकारी दी। उनकी मां ने 1090 पर कॉल करके मदद मांगी। पुलिस ने पीड़िता को सीएचसी लंभुआ पहुंचाया। मंगलवार को पीड़िता ने लंभुआ कोतवाली में तहरीर दी है। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। (संवाद)