फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विवाहिता के हत्यारोपी पति और ससुर गिरफ्तार

Sun, 13 Sep 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बल्दीराय के महुली के पास नौ सितंबर को महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने नामजद पति और ससुर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। महुली गांव के पास नहर में मिले शव की शिनाख्त बीही निदूरा निवासी मनीषा (24) के रूप में हुई थी। जांच में सामने आया कि मनीषा ने 25 जनवरी को बीही निदूरा निवासी अखिलेश कुमार से कोर्ट मैरिज की थी।
विज्ञापन


मृतका के पिता बीही निदूरा निवासी जगजीवन पासी ने 11 सितंबर को बल्दीराय थाने में पति अखिलेश कुमार सहित अन्य के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बल्दीराय थाने के प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान पुलिस ने नामजद अखिलेश कुमार व उसके पिता देवराज को शनिवार को जग्गी बाबा कुटी के सामने से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें