फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रोज भर्ती हो रहे सौ मरीज, अस्पताल के सारे बेड फुल

Thu, 13 Jun 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गर्मी का मौसम सेेहत पर भारी पड़ रहा है। हालांकि लगातार गर्म मौसम के कारण अब लोगों ने इससे तालमेल बिठा लिया है। बावजूद इसके अभी भी सौ से ज्यादा मरीज रोज मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए जा रहे हैं। इनमें से 15 से 20 केस डायरिया के होते हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के पुरुष अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या अभी भी बढ़ी हुई है। औसतन रोज 1300 से अधिक मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके अलावा इमरजेंसी में आने वालों की तादाद भी डेढ़ सौ तक हो रही है। सौ से ज्यादा मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। इससे मेडिकल कॉलेज के सारे बेड फुल हैं। हालांकि फिलहाल स्थिति नियंत्रित है और बेड की कमी नहीं पड़ रही है।

सीएमएस डॉ. एसके गोयल कहते हैं कि लगातार गर्म मौसम होने के कारण अब लोगों के शरीर ने मौसम के अनुकूल तालमेल बिठा लिया है। इसलिए अब ऐसे मरीज नहीं आ रहे हैं जिनके प्राणों को खतरा हो फिर भी डायरिया आदि के केस आ रहे हैं। अस्पताल में पर्याप्त बेड उपलब्ध हैं। अतिरिक्त बेड की जरूरत नहीं पड़ रही है। रोज औसतन सौ मरीज भर्ती हो रहे हैं लेकिन करीब इतने ही रोज डिस्चार्ज भी हो रहे हैं, इसलिए दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें