फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पुरवा हवा से बढ़ी उमस, रात में भी राहत नहीं

Fri, 16 May 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
योध्या-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार दाेपहर गर्मी की वजह से पसरा सन्नाटा। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गर्मी का सितम लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान भले ही 40 डिग्री रहा, लेकिन पुरवा हवा की वजह से दिनभर उमस रही। आलम ये है कि दिन हो या रात, गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अभी गर्मी से राहत मिलने का आसार कम ही हैं।
विज्ञापन

मार्निंग वाॅक के लिए निकले लोग भी ज्यादा देर तक व्यायाम नहीं कर सके। सूर्योदय के कुछ देर बाद ही तेज धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। सुबह से ही लोग पसीने से तर बतर होने लगे। दोपहर में परिस्थितियों और विपरीत हो गई। चौक, कलेक्ट्रेट के सामने, पंचरास्ता जैसी प्रमुख बाजारों में दोपहर को सन्नाटा पसरा रहा।
हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार थम गई थी। फुटपाथ व ठेला-गुमटी दुकानदार भी दोपहर में दुकानें बंद कर घर चले गए। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्ष डॉ. अमरनाथ मिश्रा के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा, जिसमें पांच डिग्री की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें