फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुणा एक्सप्रेस में कांवरियों का हंगामा

Mon, 03 Aug 2015 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्थानीय स्टेशन से वाराणसी जा रहे कांवरियों ने सुल्तानपुर जंक्शन पर रविवार की रात जमकर हंगामा किया। जनरल श्रेणी के सीट पर बैठे यात्रियों को उठाकर नीचे उतार दिया गया। यात्रियों की शिकायत पर भी जीआरपी व आरपीएफ ने यात्री सुरक्षा के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। ड्यूटी पर तैनात सिपाही तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन


लखनऊ से वाराणसी की तरफ जा रही वरुणा एक्सप्रेस रविवार की रात नियत समय से विलंब से स्थानीय स्टेशन पहुंची। प्लेटफार्म संख्या एक व्यस्त होने के नाते यात्री गाड़ी को प्लेटफार्म दो पर खड़ा किया गया। वरुणा के रुकते ही वाराणसी जा रहे कांवरिए जनरल कोच के गेट की तरफ दौड़ पड़े।

गेट से नीचे उतर रहे यात्रियों के साथ अभद्रता कर उन्हें पीछे कर दिया गया। सीट पर बैठे यात्रियों को कांवरियों ने गेट से नीचे उतर दिया। जबरन यात्रियों को भगाने व उपद्रव करने से प्लेटफार्म पर अफरातफरी मच गई। कई यात्रियों ने स्टेशन पर मौजूद थानों पर जाकर शिकायत की लेकिन जीआरपी व आरपीएफ के सिपाही मौके पर कांवरियों को शांत कराने नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें