फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर ठप रहा केएनआई उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से केएनआई उपकेंद्र रविवार की रात भर ठप रहा। उपकेंद्र बंद होने से रात भर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की 40 हजार आबादी बिजली के अभाव में परेशान रही। रात में एकाएक उपकेंद्र बंद होने की सूचना से वितरण खंड के इंजीनियर सकते मेें आ गए।  छानबीन के बाद नरायनपुर के पास स्थित रेेलवे लाइन के निकट तार टूटा पाया गया। इंजीनियरों ने भोर में फॉल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल की है। '
विज्ञापन



रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे आपूर्ति के समय अचानक केएनआई उपकेंद्र ठप हो गया। उपकेंद्र बंद होने से सब स्टेशन पर मौजूद कर्मी सकते में आ गए। छानबीन के बाद उपकेंद्र पर कोई खराबी नहीं मिलने पर इसकी सूचना कर्मियों ने इंजीनियरों को दी। कई घंटे छानबीन के बाद भी खामी नहीं मिलने पर लाइनों की चेकिंग शुरू हुई। रात करीब दो बजे नरायनपुर रेेलवे क्रॉसिंग के पास 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पाया गया।

रात में लाइनमैनों को बुलाकर तार को ठीक करवाने का कार्य शुरू हुआ। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद भोर में करीब चार बजे केएनआई उपकेंद्र की आपूर्ति बहाल हो सकी। रात भर उपकेंद्र बंद रहने से अर्धशहरी उपकेंद्र से जुड़ी 40 हजार आबादी परेशान रही। भीषण उमस में लोगों के इन्वर्टर जवाब दे गए। काफी लोगों ने जागकर रात काटी। एसडीओ एके सिंह ने बताया कि हाईटेंशन लाइन का तार ठीक करके भोर में आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें