फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एचटी लाइन की हुई मरम्मत, चार घंटे गुल रही बिजली

Mon, 13 Apr 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दूबेपुर। एचटी लाइन के मरम्मत कार्य के कारण सोमवार को टीपीनगर उपकेंद्र के साउथ फीडर की बिजली आपूर्ति चार घंटे तक ठप रही। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक इस फीडर से जुड़े भाईं, लौहर, सराय, दिखौली, आरडीह, बैजापुर, मूसेपुर, लाखीपुर व झींगुरगंज समेत कई गांवों में बिजली पूरी तरह बाधित रही।
विज्ञापन


बिजली कटौती के दौरान उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी के बीच आपूर्ति बाधित रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। अवर अभियंता प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपकेंद्र के सभी फीडरों की एचटी लाइनों को मजबूत किया जा रहा है।

इसी क्रम में सोमवार को साउथ फीडर की एचटी लाइन के ढीले तारों को कसने के लिए विभिन्न स्थानों पर सात खंभे लगाए गए।
फीडर से जुड़े गांवों में ओवरलोडिंग की समस्या दूर करने के लिए 16 केवीए क्षमता के चार अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी स्थापित किए गए। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद साउथ फीडर की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें