फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर भिड़े कांग्रेस जिलाध्यक्ष और नगर कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चीन सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष और नगर कोतवाल में तीखी नोकझोंक हुई। दोनों के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को शहर के सुपर मार्केट स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने शहीदों को सलाम दिवस कार्यक्रम करने की जानकारी मिलने पर नगर कोतवाल ओमवीर सिंह ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा को फोन किया।
फोन पर नगर कोतवाल ने कार्यक्रम के लिए अनुमति लेने व सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी करने पर सवाल उठाए। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि कार्यक्रम में 10-12 कांग्रेसी ही थे। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया था। देखते ही देखते बात बढ़ गई और दोनों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि शहीदों की प्रतिमा के सामने खड़ा होना अपराध है तो इसे हम रोज करेंगे। इस बीच कोतवाल ने गिरफ्तारी व कार्रवाई की बात कही। इस पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम जिला कांग्रेस कमेटी में बैठे हैं, यदि गिरफ्तार करना हो तो आ जाइए। आप कहें तो हम कोतवाली आकर गिरफ्तारी दे सकते हैं।
बिना सूचना कर रहे कार्यक्रम
नगर कोतवाल ओमवीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष लगातार बिना सूचना के कार्यक्रम कर रहे हैं। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन भी नहीं किया जाता। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को किए गए कार्यक्रमों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें