फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 डिग्री पहुंचा पारा, आसमान से बरसी आग

Mon, 16 May 2016 10:17 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
स्कूली बच्चे परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में हो रही भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल हो गया है। सोमवार को दिन भर हुई भीषण गर्मी से अधिकतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दोपहर के समय हो रही चिलचिलाती धूप से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा है।
विज्ञापन


कई दिनों से चल रही पुरवा हवा से लोगों को उमस से भी राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को तापमान में वृद्घि होने और गर्मी से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है। 


भीषण गर्मी के कहर से जिले के लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम साफ रहने से हो रही भीषण गर्मी और पुरवा हवा चलने से उमस से लोगों को जूझना पड़ रहा है। सोमवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। सुबह करीब नौ बजे से ही तेज धूप होने लगी। दोपहर आते-आते सूर्यदेव ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। दोपहर के समय तो आसमान से आग बरसने लगी।
विज्ञापन


इससे सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। चिलचिलाती धूप ने लोगों को गर्मी से बेहाल कर दिया। इस दौरान आवागमन बाधित हो गया। कूलर और पंखे तक बेअसर हो गए। दोपहर बाद स्कूलों में छुट्टी होने के बाद बच्चों को स्कूल से घर जाना पड़ा।

भीषण गर्मी से छोटे बच्चे बेहाल नजर आए। दिन भर हुई भीषण गर्मी से अधिकतम तापमान बढ़कर 42.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम  विभाग ने मंगलवार को भी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने और तापमान में वृद्घि का अनुमान लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें