फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में आज से शुरू होगी अस्पतालों की ओपीडी सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शासन के निर्देश पर शुक्रवार से जिला अस्पताल, महिला अस्पताल समेत सीएचसी में ओपीडी सेवा शुरू हो जाएगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए गाइडलाइन के तहत मरीजों को ओपीडी में देखने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग ने दिया है।
विज्ञापन

ओपीडी सेवा शुरू होने से विभिन्न मरीजों को राहत मिल सकेगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देश पर शुक्रवार से अस्पतालों में ओपीडी के संचालन का निर्देश प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया है।
जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार की सुबह से मरीजों को चिकित्सक देखेंगे। इसके संबंध में निर्देश दिया जा चुका है। बुखार से संबंधित मरीजों को देखने के लिए अलग से व्यवस्था सीएचसी पर की गई है। मरीजों को जांच व अन्य सुविधाएं भी मिल सकेंगी।
विज्ञापन

पांच और मिले कोरोना पॉजिटिव
सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमण घटने से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि लैब की जांच में तीन कोरोना केस मिले हैं, जबकि जिले में कराए गए 2203 के एंटीजन टेस्ट में दो पॉजिटिव पाए गए हैं। कोविड हॉस्पिटल व होम आइसोलेशन से 14 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें