दूबेपुर (सुल्तानपुर)। शहर से सटे गोराबारिक इलाके में वन विभाग का एक पेड़ मकान की छत पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से मकान की छत ढह गई। इससे हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि पेड़ गिरने के वक्त मकान के दूसरे हिस्से में परिवारीजनों के बैठे होने से लोग बाल-बाल बच गए। पीड़ित ने वन विभाग के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के गोराबारिक निवासी दीपक मौर्य का मकान सड़क किनारे है। दीपक के मकान के पास ही वन विभाग ने कदंब का पेड़ लगवाया था। बीते सोमवार की देर शाम अचानक कदंब का पेड़ टूटकर दीपक के मकान की छत पर गिर पड़ा।
पेड़ गिरने से मकान की छत ढह गई। हादसे के वक्त मकान के दूसरे कमरे में परिवारीजन बैठे थे, लिहाजा सभी बाल-बाल बच गए। पीड़ित दीपक मौर्य ने वन विभाग के खिलाफ कोतवाली नगर में तहरीर दी है।