फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सावित्री बाई फुले जयंती पर मेधावियों का सम्मान

Sat, 03 Jan 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
तिकोनिया पार्क में सावित्री बाई फुले जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित मेधावी। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मोस्ट कल्याण संस्थान के तत्वावधान में शनिवार को सावित्री बाई फुले की जयंती पर तिकोनिया पार्क में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को मोस्ट के निदेशक शिक्षक श्यामलाल निषाद ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, पूर्व विधायक भगेलू राम, राममूर्ति चौरसिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दुर्गावती, जेपी निषाद और डॉ. राजीव रत्न शामिल हुए।
विज्ञापन

अतिथियों ने हाईस्कूल के 13 और इंटरमीडिएट के चार छात्रों को मोस्ट प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया। 2025 में रक्तदान करने वाले 70 रक्तदाताओं को मोस्ट जीवन रक्षक रत्न सम्मान पत्र दिया गया। साहित्य, कला, विज्ञान, खेल और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 24 लोगों को मोस्ट सेवा रत्न सम्मान से नवाजा गया। 150 मोस्ट पदाधिकारियों को शाॅल व मोस्ट समाज सृजनकर्ता सम्मान प्रशस्ति पत्र दिया गया।
नंदिनी बौद्ध एवं सह आयोजक अर्चना यादव व ताहिरा खान की ओर से आयोजन किया गया। इस मौके पर संयोजक रामानंद बौद्ध, जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद व बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जीशान अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें