फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पैरा मेडिकल कॉलेज के उप प्रबंधक की जमानत अर्जी खारिज

Sat, 03 Jan 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पैरा मेडिकल साइंस कॉलेज से एएनएम का कोर्स कराने के नाम पर छात्राओं से लाखों रुपये हड़पने के आरोपी उप प्रबंधक आयुष कुमार तिवारी की जमानत अर्जी पर एडीजे प्रथम संध्या चौधरी की अदालत में सुनवाई चली। अदालत ने जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
विज्ञापन

अमेठी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल साइंस के प्रबंधक आजम खान निवासी गंगागंज, अमेठी व काॅलेज में फीस वसूली का काम देखने वाले आवास विकास कॉलोनी निवासी विवेक श्रीवास्तव व छात्राओं को परीक्षा दिलाने के लिए ले जाने वाले आरोपी रेहान खान के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं।
छात्रा शिवानी तिवारी ने तीन लोगों के खिलाफ पिछली तीन दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कुड़वार कस्बे के फिरोजपुर कला निवासी योगेंद्र प्रताप तिवारी ने भी पिछली छह दिसंबर को तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दोनों मामलों की विवेचना के दौरान संस्थान के उप प्रबंधक के रूप में कार्यरत रहे लखनऊ जिले के सुशांत गोल्फ सिटी थाने के अनुजगंज निवासी आयुष कुमार तिवारी का नाम सामने में आया। आरोपी उप प्रबंधक आयुष कुमार तिवारी की तरफ से प्रस्तुत जमानत अर्जी अदालत ने खारिज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें