फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मानित होंगे यूपी 112 के 13 पुलिस कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कानून-व्यवस्था में अहम भूमिका निभाने के साथ ही लॉकडाउन में लोगों तक मदद पहुंचाने वाले यूपी 112 के 13 कर्मियों को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। यूपी 112 के एडीजी सभी 13 कर्मियों को 26 जनवरी को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

लॉकडाउन में घर-घर दवा से लेकर भोजन पहुंचाने वाले जिले के यूपी 112 के 13 कर्मियों को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर यूपी 112 के एडीजी असीम अरुण जिले के 13 कर्मियों को सम्मानित करेंगे। एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि सम्मानित होने वालों में जिले के मुख्य आरक्षी रामप्रसाद यादव, मुख्य आरक्षी राजू सिंह, कांस्टेबल शोभालाल, कांस्टेबल विजय कुमार पटेल, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल चालक जिलेदार यादव, कांस्टेबल पवन कुमार साहू, महिला आरक्षी प्रियंका मिश्रा, महिला आरक्षी सुमित्रा सिंह, होम गार्ड अखिलानंद, होमगार्ड शिवाकांत तिवारी, होमगार्ड रामअकबाल व होमगार्ड पप्पू गौतम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें