फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमानगंज में बरसी फगुआ की फुहार

Sun, 05 Mar 2017 10:00 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
होली के बिखरे रंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हनुमानगंज में रविवार को फगुआ गायन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फगुआ टीमों ने फाग गीत प्रस्तुत कर ग्रामीणों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

विकास खंड भदैंया के हनुमानगंज पांडेयपुर गांव मे गयादीन पांडेय की स्मृति मे आयोजित पंचम फगुआ गायन महोत्सव में रविवार को कई फाग टीमों ने प्रतिभाग किया। फगुआ की शुरुआत अभियाखुर्द की टीम ने किया- फागुन म चुनौना न आवै सखी फागुन मा।

हारे का सबही जितावै सखी फागुन मा  व  राना भयो मरदाना अवध मा राना भयो मरदाना गाकर वाहवाही बटोरी। वहीं जादीपुर की फाग टीम ने फगुआ गीत ... मत जैहो कंत परदेश पपिहा वहि देश को जाना बसंत मे आना । ...बालम सेजिया न आयो सखी बालम सेजिया न आये । विकवाजितपुर की फाग मंडली ने सोनरा सब दिनवा के साथी है करत चलाकी । ...मत करा मलिनिया से यारी, तोहे बरजत हम हारी... प्रस्तुत किया तो लोग वाह-वाही देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पन्ना टिकरी के माता प्रसाद दूबे की मंडली ने ...तोहरे होंठवा पे करै मजधारी झुलनिया तोहारी  समेत कई फगुआ गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अंत मे अभियाखुर्द की मंडली ने फागुन मे बाबा देवर लागै फागुन में और लहुरा देवरवा से डर लागै फागुन मा गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फगुआ गीत के बाद लोग एक-दूसरे को अबीर लगाकर गले मिले । कार्यक्रम के आयोजक शैलेंद्र मिश्र व चंद्र प्रकाश मिश्र ने आभार प्रकट किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें