फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हिस्ट्रीशीटर ने खुद को तमंचे से मारी गोली, मौत

Fri, 15 May 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
देवी प्रसाद यादव (फाइल फोटो)।स्रोत परिजन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पलहीपुर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर 25 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर देवी प्रसाद यादव ने खुद को गोली मार ली। घर से करीब 50 मीटर दूरी पर बाग में उसका शव पड़ा मिला। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण पहुंचे तो वह खून से लथपथ महुआ के पेड़ के पास पड़ा था। गोली दाहिनी तरफ कनपटी पर लगी थी।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम के साथ एएसपी वृज नारायण सिंह व सीओ सौरभ सामंत ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मौके से तमंचा और खोखा मिला है। मृतक देवी प्रसाद यादव को गांव में राणा के नाम से जानते थे। परिजनों ने बताया कि छह महीने से वह किडनी में संक्रमण की बीमारी से जूझ रहा था।

आए दिन वह खुद को गोली से उड़ाने की धमकी देता था। मां कुमारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह भी उसने खुद को गोली मारने की बात कही थी। इसके बाद वह घर में चला गया और काफी देर तक नहीं निकला। दोपहर में वह बाग की ओर गया और तमंचा निकालकर कनपटी में गोली मार ली। मृतक के बड़े भाई शीतला प्रसाद यादव ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसओजी प्रभारी शिवानंद यादव, धम्मौर के प्रभारी निरीक्षक विपेंद्र कुमार वर्मा, महिला थानाध्यक्ष हंसमती घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। सीओ सौरभ सामंत ने बताया कि देवी प्रसाद यादव के खिलाफ कुड़वार और नगर कोतवाली में कई प्राथमिकी दर्ज थी और कई बार जेल भी जा चुका था। उसके अवसाद में होने की जानकारी सामने आई है, इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


देवी प्रसाद दो भाइयों में छोटा था, उसका बड़ा भाई शीतला प्रसाद यादव होमगार्ड के पद पर कार्यरत है। मृतक देवी प्रसाद अविवाहित था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें