फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डिजाइनर चूड़ियां और बिंदी बनीं खास आकर्षण

Fri, 15 May 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 शहर में कॉस्मेटिक दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर की कॉस्मेटिक दुकानों पर महिलाओं की भीड़ बढ़ी है। शादी-विवाह के सीजन में रंग-बिरंगी चूड़ियों, डिजाइनर बिंदी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग तेज हो गई है। खासतौर पर स्टोन वर्क, कुंदन, मिरर वर्क और मल्टीकलर चूड़ियां महिलाओं को खूब पसंद आ रही हैं। वेलवेट, स्टोन और लिक्विड बिंदी भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मांग बढ़ने से कॉस्मेटिक कारोबार में तेजी आई है।
विज्ञापन

कॉस्मेटिक्स एंड गिफ्ट सेंटर के संचालक अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि महिलाएं लाल, हरे, रानी और गोल्डन रंग की मैचिंग चूड़ियों की सबसे ज्यादा खरीदारी कर रही हैं। शादी वाले घरों की महिलाएं दर्जनों के हिसाब से चूड़ी और बिंदी के पैकेट खरीद रही हैं।
दुकानदार महेश, दयाशंकर गुप्ता और अमन ने बताया कि इस बार बड़े साइज और डिजाइनर पैटर्न वाली बिंदी की मांग बढ़ी है। इंस्टाग्राम डिजाइन की चूड़ियां और कश्मीरी झुमके युवतियों की पहली पसंद बने हुए हैं। खरीदारी करने पहुंचीं ग्राहक दीपिका, सुशीला ने बताया कि मैचिंग चूड़ी और बिंदी पहनने से पूरा लुक आकर्षक व अलग नजर आता है। शादी समारोह में महिलाएं नए डिजाइन की ज्वेलरी को ज्यादा पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉस्मेटिक सामग्री और कीमत
चूड़ी सेट-120 से 1400 रुपये दर्जन
बिंदी-तीन से 100 रुपये पैकेट
झुमका रोलगोल-150 से 250 रुपये पीस
अंगूठी-50 से 60 रुपये पीस
गोल्ड चैन-70 से 150 रुपये पीस
कान की बाली-20 से 200 रुपये पीस
कश्मीरी झुमका-150 से 200 रुपये पीस
ब्रेसलेट-100 से 150 रुपये पीस
मंगलसूत्र-70 से 90 रुपये पीस
नथिया-100 से 150 रुपये पीस
कश्मीरी चूड़ियां-100 रुपये में चार पीस
इंस्टाग्राम चूड़ियां-100 से 150 रुपये पीस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें