फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में हिंयुवा अमेठी के उपाध्यक्ष समेत दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात टायर फटने से अनियंत्रित हुई एसयूवी डिवाइडर से टकराकर खड्ड में पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में हिंयुवा अमेठी के जिला उपाध्यक्ष समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र के पीपरपुर गांव निवासी हिंयुवा के जिला उपाध्यक्ष अमित मिश्र (34) पुत्र विजय कुमार मिश्र बुधवार सुबह एसयूवी से रामपुर खरगीपुर गांव निवासी सुनील पांडेय (36), संजय तिवारी निवासी रामपुर खरगीपुर, अमित कुमार सिंह निवासी सोनारी, अजय यादव निवासी रायपुर रामगंज और जयप्रकाश मिश्र निवासी खरगीपुर थाना पीपरपुर के साथ लखनऊ गए थे।
विज्ञापन

देर रात सभी लखनऊ से लौट रहे थे। तभी कुड़वार थाना क्षेत्र में रवनिया पूरब गांव के पास अचानक एसयूवी का टायर फट गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे पर बने डिवाइडर से टकराकर खड्ड में पलट गया।
हाईवे से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना यूपी-100 को दी। मौके पर पहुंची यूपी-100 और कुड़वार थाने की पुलिस ने वाहन से सभी लोगों को बाहर निकाला।
इस दौरान अमित मिश्र और सुनील पांडेय की मौत हो चुकी थी जबकि सत्यप्रकाश तिवारी, अमित कुमार सिंह, अजय यादव और जयप्रकाश मिश्र गंभीर रूप से घायल थे।
पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। रात में ही हादसे की जानकारी होने पर नगर कोतवाल मधुकांत मिश्र व कुड़वार थाने के उपनिरीक्षक शस्त्राजीत भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
पुलिस ने हादसे में घायल हुए लोगों से जानकारी कर उनके परिवारीजनों को सूचना दी। हादसे में हिंयुवा के जिला उपाध्यक्ष की मौत की सूचना मिलते ही कई पदाधिकारी रात में ही अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराया है।
अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र के पीपरपुर गांव निवासी शिक्षक विजय कुमार मिश्र के इकलौते पुत्र अमित मिश्र तेजतर्रार नेता था। अमित को हिंयुवा का अमेठी का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया था। उनके परिवार में बेटा अभि (9) व बेटी रिया (5) हैं। अमित की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
अमित मिश्र रामगंज बाजार में मैरिज हॉल बनवाने वाले थे। अमित ने इसकी पूरी तैयारी कर ली थी। इसी सिलसिले में बुधवार को अमित अन्य लोगों के साथ लखनऊ में रहने वाले एक आर्किटेक्ट से नक्शा बनवाने गए थे। नक्शा बनवाने के बाद सभी घर लौट रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन

अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खरगीपुर गांव निवासी रेलवे से सेवानिवृत्त श्रीराम पांडेय के परिवार में बेटा सुनील पांडेय के साथ ही दो बेटी प्रिया और खुशबू हैं। सुनील के बेटा शौर्य (12) व बेटी जया (9) हैं। पति की मौत से पत्नी रीना का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें