फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दौड़ में हिमांशु व पल्लवी ने बाजी मारी

Fri, 22 Dec 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बिकवाजीतपुर मेला बाग खेल परिसर भदैंया में बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। यह प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में हो रही है। पहले दिन दौड़, वाॅलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन व फुटबॉल मैच में बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन



सब जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में नारायनपुर की टीम ने रायचंदपुर को हराया। वालीबॉल में सातनपुर की टीम ने नारायनपुर को हराया। 100 मीटर दौड़ में हिमांशु ने बाजी मारी। सब जूनियर बालिका वर्ग की 100 व 800 मीटर दौड़ में पल्लवी विजेता बनीं।

बैडमिंटन में पूरे बाग राय की टीम विजेता बनी। जूनियर बालिका संवर्ग में सातनपुर की टीम ने बिकवाजीतपुर को कबड्डी में मात दी। सीनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में पवन विजेता बने, विकास दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में शुक्रवार को कई खेलों में बच्चे प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पूजा यादव ने बताया कि विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। निर्णायक मंडल में नन्हकु वर्मा, पवन, पंकज कनौजिया, विजय यादव, अरुण व राजकुमार सरोज शामिल रहे। संचालन विष्णु शंकर व मनोज दुबे ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र वर्मा, दिग्विजय प्रताप सिंह, जगन्नाथ वर्मा व मुनेंद्र मिश्रा, वंदना यादव, दिवाकर तिवारी, विजय प्रकाश व कुशाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें