चांदा (सुल्तानपुर)। कस्बे के कादीपुर रोड पर लखनऊ-वाराणसी फोरलेन के पास बृहस्पतिवार सुबह सड़क किनारे गड्ढे में एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। उसकी पहचान चांदा थाने के ईशीपुर गांव निवासी अरविंद उर्फ जोखई (48) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि अरविंद अंडरपास के निकट अंडे की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। फसकी पत्नी इतवारी देवी का करीब सात साल पहले निधन हो चुका है। उसके दो बच्चे हैं। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। प्रभारी निरीक्षक चांदा जेपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।