फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: उच्च शिक्षा के शिक्षकों को अब मिलेगी इलाज की सुविधा

Sun, 26 Jul 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 कलेक्ट्रेट में ​शिक्षक को कैशलेस कार्ड वितरित करते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य । स्रोत- सूचना विभा
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उच्च शिक्षा के शिक्षकों, कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों को भी इलाज में सहूलियत मिलेगी। रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के 20 शिक्षकों को कैशलेस कार्ड वितरित किए गए। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा से लाइव कार्यक्रम दिखाया गया।
विज्ञापन

जिलास्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की मौजूदगी में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक सदर राज प्रसाद उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने किया। इसमें राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के डॉ. सुनील कुमार त्रिपाठी, डॉ. प्रभात कुमार, गनपत सहाय पीजी काॅलेज डॉ. नीलम तिवारी, डॉ. अजय कुमार मिश्र व केएनआईपीएसएस के डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. अनिल कुमार सहित 20 शिक्षकों को चिकित्सा योजना का कैशलेस कार्ड भाजपा जिलाध्यक्ष, एमएलसी व विधायक ने वितरित किया।
मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने योजना के फायदे बताते हुए अतिथियों को पौधे भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. प्रीति प्रकाश, प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटा शंकर, प्राचार्य डॉ. अजय सिंह, प्रोफेसर अंग्रेज सिंह राणा, डॉ. सुनील त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें