फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

Mon, 23 May 2016 10:08 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बरसे मेघा तो खिले चेहरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में रविवार की रात में और सोमवार को सुबह के समय बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई है। इससे भीषण गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिल गई है। बारिश होने से शहर समेत कई जगहों पर सड़कों के कीचड़युक्त हो जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ी है। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में 4.6 मिमी. बारिश रिकार्ड की गई है। विभाग ने मंगलवार को भी छिटपुट बारिश होने का अनुमान लगाया है। 
विज्ञापन



मौसम के बदले रुख से रविवार की देर रात और सोमवार को सुबह के समय शहर समेत ग्रामीण इलाकों में बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है।  पारा में गिरावट आने से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिल गई है। खेतों में बोई गई जायद की फसलों में बारिश ने हरियाली ला दी है। बरसात होने से शहर समेत ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह जलभराव हो गया। शहर स्थित पुलिस लाइंस के पास विवेक नगर मोड़, लखनऊ नाका, करौंदिया, रोडवेज बस स्टेशन, डीएम आवास के पास, लाल डिग्गी चौराहा, गभड़िया समेत कई जगहों पर सड़कों के कीचड़युक्त हो जाने से लोगों को आवागमन में खासी परेशनी उठानी पड़ी।

रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के सामने जलभराव हो जाने से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। दोपहर बाद मौसम साफ होने से धूप निकल आई। मौसम विभाग के मुताबिक 4.6 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई है। विभाग ने मंगलवार को भी छिटपुट बारिश होने का अनुमान लगाया है। मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र     प्रताप सिंह नागा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम  तापमान 39.0  डिग्री सेल्सियस से गिरकर 34.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान सामान्य से 5.0  डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान  26.0 डिग्री  सेल्सियस से गिरकर 25.5 रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें