फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दिनभर चली लू, शाम को आंधी-बूंदाबांदी से राहत

Thu, 30 May 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के लोगों ने बुधवार को सुबह से ही भीषण गर्मी का अहसास किया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री पहुंच गया जो इस सीजन का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। हालांकि शाम को आंधी और हल्की बूंदाबांदी से लोगों ने कुछ राहत महसूस की।
विज्ञापन


45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की इस गर्मी के बीच दिनभर लू भी चलती रही। इस वजह से लोगों ने घरों से निकलने में परहेज किया। उधर प्रशासन ने भी मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़े के मुताबिक एडवाइजरी जारी की। एडवाइजरी के अनुसार बृहस्पतिवार को भी मौसम का कमोबेश यही रुख रहने का अनुमान जताते हुए लू चलने का भी अंदेशा जताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें