सुल्तानपुर। जिले में हो रही उमस भरी गर्मी से शुक्रवार को भी लोगों को राहत नहीं मिल पाई। पुरवा हवा चलने से उमस भरी गर्मी में कमी नहीं आ रही है। दिन भर लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। मौसम विभाग ने शनिवार को भी तापमान में वृद्घि का अनुमान लगाया है।
नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा।