फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: युवक के हत्या के आरोपियों की बढ़ी न्यायिक हिरासत

Wed, 01 Jan 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन में सीट के विवाद में निहालगढ़ स्टेशन पर हुई युवक की हत्या के आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। बीते पांच दिसंबर को युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार को सीजेएम नवनीत सिंह ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए आरोपियों की पेशी दर्ज करने के बाद न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया है।
अमेठी जिले के भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने के मड़किया दौलतपुर निवासी तौहीद बीते पांच दिसंबर को बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन से घर आ रहे थे। ट्रेन में सीट को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन

तौहीद ने फोन करके अपने भाइयों तालिब व तौसीक को निहालगढ़ रेलवे स्टेशन बुला लिया था। आरोप है कि तौहीद की आरोपियों ने चाकू से मारकर हत्या कर दी थी, जबकि उनके भाई तालिब व तौसीफ हमले में घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें